फरीदाबाद में कहासुनी की रंजिश में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर 16 वर्षीय 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई। युवकों ने उसको बुरी तरह से पीटा। उसके सिर पर कई वार किए। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक वह मौत से जंग लड़ता रहा। अंतत: रविवार दोपहर को हार गया।