जींद: एचटेट परीक्षा के लिए 22 केंद्र पर 12,874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी
जींद में 4 और 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा का आयोजन होगा। 22 केंद्रों पर 12,874 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने सुरक्षा, पारदर्शिता और सुविधाओं का पूरा इंतजाम सुनिश्चित किया है। अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील भी की गई है।