डुमरांव में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी छात्रों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुधवार की दोपहर 2 बजे एनसीसी कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इन छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में अनुशासन, तालमेल और उत्कृष्ट ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया था