पिछोर: पिछोर में कांग्रेस के सांकेतिक धरने में मारपीट का आरोप, थाने में आवेदन दिया गया
पिछोर नगर में जन समस्याओं को लेकर चल रहे कांग्रेस पार्टी के सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। आज बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मामले को लेकर धरने में शामिल लोगों ने पिछोर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।