कायमगंज: गांव मीरपुर कमरुद्दीन नगर के पास तेज रफ्तार कार ने खड़े टेंपो में मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत चार लोग हुए घायल
कायमगंज के गांव मीरपुर कमरुद्दीन नगर के पास एक टेंपो सड़क के किनारे खड़ा हुआ था।उसमें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टेंपो सवार 2 महिलाएं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया स्थानीय लोगों ने बताया कि टेंपो चालक ने लघुशंका करने के लिए टेंपो सड़क के किनारे रोका हुआ था। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी।