मंझनपुर: कौशाम्बी में बाढ़ को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर, डीएम डॉ. अमित पाल ने अफसरों को दी फुल तैयारी के निर्देश
कौशाम्बी जनपद में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मंगलवार को बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की अहम बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।