पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से हत्या के प्रयास और चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह 8:37 पर मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान हत्या की प्रयास और चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।