यमुनानगर जिले में आगमन पर कलश वंदन यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।
रादौर में प्रवेश होते ही कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी के साथ कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत किया। जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष और श्रद्धाभाव के साथ पवित्र कलश का अभिनंदन किया। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पावन माटी का यह कलश समाज में समरसता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है।
Ambala, Ambala | Aug 5, 2026