पंचकूला: आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान पर माजरा महताब वासियों ने एसडीएम कालका को ज्ञापन सौंपा
गांव माजरा महताब के ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवारा पशुओं द्वारा खेतों में फसलों को हो रहे भारी नुकसान को लेकर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कालका को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सोमवार को शाम 4 बजे ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि आवारा पशुओं पर जल्द नियंत्रण किया जाए तथा उन्हें पकड़कर गौशालाओं में भेजने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों की मेहनत से उगाई गई फसलें स