पंचकूला: रत्तेवाली गांव की नदी में संदिग्ध हालात में 9 बकरियों की मौत, पशुपालकों में रोष
सोमवार को शाम 4 बजे के करीब पंचकूला जिले के गांव रत्तेवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ 9 बकरियों की मौत हो गई। अचानक बकरियों की तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई, जिससे गांव के पशुपालकों में भारी रोष और चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशुपालक अपनी बकरियों को रोजाना की तरह नदी किनारे चरान