सिद्धमुख: सिद्धमुख में बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, 2 दिन में कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान सिद्धमुख तहसील के ग्रामीणों ने तहसील मुळ्यालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि दिन-रात बिजली के कटने से खेती, पढ़ाई और घरेलू कामकाज सब ठप हो गया है। विभाग द्वारा कोई सूचना भी नहीं दी जा रही। ज्ञापन देने वालों ने कहा कि 2 दिन में बिजली समस्या में सुधार नही उग्र आंदोलन किया जाएगा।