नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB ने किया निरीक्षण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है
बहराइच में रूपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त निरीक्षण किया है। इस दौरान, 42वीं वाहिनी एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने वाहनों की सघन तलाशी ली, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाई और सीमा स्तंभों का जायजा लिया, ताकि मानव तस्करी, मादक पदार्थों और अवैध तस्करी को रोका जा सके।