भोगांव: भोगांव बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सचल प्रयोगशाला वैन के पहुंचते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप
भोगांव मुख्य बाजार में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की सचल प्रयोगशाला वैन के अचानक पहुंचने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा मिलावटखोरों पर नकेल कसने और आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया।