बेहट: हथनीकुंड नहर में डूबे युवक का शव बेलका पावर हाउस की नहर में तैरता मिला
तीन दिन पूर्व हथिनीकुंड बैराज से छलांग लगाकर लापता हुए दयालपुर निवासी युवक दिनेश का शव बेलका पावर हाउस के पास पूर्वी यमुना नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l थाना प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने बताया की शव को कब्जे से लेकर कार्रवाई की जा रही है l