सहारनपुर: परिवारिक रंजिश बनी जानलेवा, सहारनपुर परिक्षेत्र के DIG अभिषेक सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल का किया निरीक्षण
डीआईजी अभिषेक सिंह को मंगलवार दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक की पहचान शिव कुमार (राहते शामली) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी का नाम आकांक्षा है। दोनों की शादी लगभग 4 महीने पहले हुई थी।