आगर: आगर उज्जैन रोड पर कर्मचारी कॉलोनी के पास दो बाइक टकराईं, 2 लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी
आगर उज्जैन मार्ग कर्मचारी कॉलोनी के पास मंगलवार शाम 7 बजे 2 बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार दिनेश कुमार और दूसरी बाइक का चालक भगवानसिंह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है।