गुना नगर: सराफा बाजार : टीवी देखते -देखते सुनार व्यापारी की लगी झपकी चोर ले उड़ा तिजोरी; घटना CCTV में कैद
गुना के छोटा सर्राफा बाजार स्थित मनोज ज्वैलर्स में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। दुकान पर मौजूद सुमेरचंद जैन को झपकी लगते ही एक शातिर बदमाश काउंटर से करीब 5 किलो कच्ची और साढ़े 3 किलो पक्की चांदी से भरा बैग चुराकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।