नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, डीसीपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के 3 बजे पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुहैला और महुआगांव को जोड़ने वाली सड़क पर हुई इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से तमंचा,कारतूस,बिछिया,पायल, मंगलसूत्र,100 ग्राम चांदी और एक हजार कैश बरामद किया है।