धरियावद: धरियावद में कल से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
उपखंड क्षेत्र में रविवार से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन की पिलाई जाएगी। यह अभियान प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर पहुंचकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस।