दातागंज: सखानू गांव के पास खेत पर पैदल जा रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, किसान घायल हुआ
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र सखानू गांव के पास खेत पर पैदल जा रहे 50 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र नेकसू निवासी गुधनी गांव को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।