जशपुर: जशपुर में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, 200 मीटर निर्माणाधीन सड़क बहकर हुई गायब
जशपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बगीचा विकासखंड के दनगरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बगीचा-दनगरी-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पर करीब 200 मीटर निर्माणाधीन सड़क बारिश के पानी में बह गई, जिससे कई गांवों के लोगों का बगीचा मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। मंगलवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बगीचा से दनगरी और शंकरगढ़