सुपौल: अरवल घटना के विरोध में सुपौल सदर अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीज इलाज के लिए घंटों भटके
Supaul, Supaul | Jul 22, 2026 अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई हिंसात्मक घटना के विरोध और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग को लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सुपौल सदर अस्पताल में ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) सेवा पूरी तरह ठप रही। इसके कारण इलाज के लिए सुबह से पहुंचे सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।