देव थाने की पुलिस ने थाने के कांड संख्या 324/25 के नामजद हत्या मामले के अभियुक्त देवा बिगहा निवासी गुलशन भुईयां की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ाई तो अभियुक्त ने औरंगाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दी गयी और यह बताया गया कि यह कार्रवाई 13 नवम्बर को हुई है।