बक्सर: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 13 केंद्रों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवेश
Buxar, Buxar | Jun 14, 2026 जिला में 13 केंद्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के तहत मद्य निषेध, कारा एवं परिवहन विभाग के 4236 पदों के लिए लिखित परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित हो रही है। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी केदो पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक संपन्न हो चुकी है।