महागामा: थाना गेट मुख्य मार्ग पर महागामा पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
Mahagama, Godda | Dec 12, 2025 महागामा थाना गेट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम तीन बजे महागामा पुलिस के द्वारा क्राइम कंट्रोल को लेकर चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान। इस सड़क मार्ग से होकर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर उसकी सघन जांच की गई साथ ही गाड़ी नंबर अंकित किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट सफर करने वाले वाहन चालकों क फटकार लगाते हुए हेलमेट पहनने की नसीहत दी गई।