बिजनौर: बिजनौर में धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही, सैकड़ों पेड़ उखड़े और विद्युत आपूर्ति ठप
Bijnor, Bijnor | Apr 30, 2026 बिजनौर में आज गुरुवार शाम 5:00 बजे अचानक आए आंधी तूफान नें जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जिले में कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक पैदा हो गई है साथ ही जिले भर में सैकड़ो जगह पेड़ टूट कर गिर गए आवागमन बाधित हो गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। हालांकि अभी किसी जन हानी की कोई सूचना प्राप्त नहीं है।