चोरी के सामान खरीद बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने कुर्सेला से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की साइकिल, मोटर भी बरामद किया है। यह मामला दिन के तीन बजे का हैं । पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।