चैनपुर: तिगावल गांव में 5 महीने बाद लौटी रोशनी, नया ट्रांसफार्मर लगने से अंधेरा हुआ खत्म
चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत अंतर्गत तिगावल गांव के ग्रामीणों को आखिरकार बिजली संकट से राहत मिल गई है। जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर दो बजे बताया गया कि लगभग पांच महीने से बिजली समस्या से जूझ रहे गांव में नया पच्चीस केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद गांव में फिर से रोशनी लौट आई है। गुरुवार को