गोला: गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में बारात के दौरान पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से सिर फोड़ा
गोला थाना क्षेत्र में बारात के दौरान पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गोपालपुर निवासी सूरज गुप्ता 28 अप्रैल को जानीपुर गांव में बारात में गए थे, तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि राज दूबे, प्रदुम दूबे, विवेक दूबे, अंश दूबे और रंजित ने लोहे की रॉड व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।