शाहपुरा: ग्राम सुन्द्रादेही में ब्याज पर पैसे देने वाली महिला पर अवैध वसूली व धमकी का आरोप, पीड़ितों ने लगाई गुहार
जबलपुर के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सुन्द्रादेही निवासी दो भाइयों ने ब्याज पर पैसे देने वाली ग्राम बेलखेड़ा की महिला पर अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित वीरेंद्र सिंह और आनंद सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर श्रीमती गायत्री ठाकुर नाम की महिला के खिलाफ कार्रवाई और झूठी रिपोर्ट की जांच की मांग की है।