रायबरेली: अमावां ब्लाक में सचिवों के क्लस्टर आवंटन में मनमानी से मचा बवाल, सीडीओ से अधिकारियों की गई शिकायत
Raebareli, Raebareli | Jul 6, 2026
सदर तहसील क्षेत्र के,ब्लॉक अमावा में सचिवों के क्लस्टर आवंटन पर बवाल देखने को मिला है।यहां मनमानी बंटवारे का आरोप लगाया गया है।जिसको लेकर सोमवार को सचिव ने,मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत किया है।और जांच कार्यवाही किए जाने की मांग की,आरोप है कि एक सचिव को 9 तो किसी को आठ ग्राम पंचायत का भार सौपा गया है।जो सवालों के घेरे में है।