सफीपुर: आसीवन थाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते के हमले में बच्ची समेत दो लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Safipur, Unnao | May 30, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा मियागंज में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक आवारा कुत्ते ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 11 वर्षीय सीता और 45 वर्षीय सुल्तान नियाजी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीता अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। वहीं शौच के लिए जा रहे सुल्तान नियाजी पर भी कुत्ते ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया।