बदायूं: घटपुरी गांव में सरकारी नल से पानी न भरने देने के विवाद में 4 लोगों ने चाचा-भतीजे को लाठी-डंडा व सरिया मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 16, 2025 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी गांव में सरकारी नल से पानी न भरने देने के विवाद के चलते चार लोगों ने चाचा अरुण पुत्र वेदराम व भतीजे तरुण पुत्र मनोज को लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने चाचा भतीजे का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।