गुमला: कटिम्बा गांव के कुएं से बरामद नर कंकाल डीएनए व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया रांची
Gumla, Gumla | Jun 18, 2026 जारी थाना क्षेत्र के कटिम्बा गांव के एक कुएं से बरामद नर कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अब डीएनए जांच कराई जाएगी। गुरुवार की सुबह कंकाल को रांची से वापस गुमला लाया गया। इसके बाद न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के उपरांत कंकाल को विशेष कंटेनर में सील कर पुनः रांची भेज दिया गया। तीन आरोपियों के निशान देही पर गांव के कुएं से कंकाल बरामद किया गया था।