रफीगंज के सिहुली पंचायत के एक गांव में डायन कह कर एक महिला के साथ मारपीट एवं छेड़खानी का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस मामले में रफीगंज थाना अध्यक्ष से शंभू कुमार ने बुधवार रात्रि 10:00 बजे के आसपास बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।