विदिशा नगर: मंदिर में प्रवेश से रोका, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप; न्याय की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
ग्राम चिडोरिया निवासी वीर सिंह अहिरवार अपने समाज के लोगों के साथ सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। शिकायत में बताया गया कि 27 मई को गांव के हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान उन्हें अलग बैठाकर भोजन कराया गया। आरोप है कि मंदिर दर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।