बड़ागांव धसान: अमरपुर गांव: प्रार्थना कर रहे छात्र-छात्राओं को गांव के दबंगो ने रोका, स्कूल में प्रार्थना बंद कराने का वीडियो वायरल
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव घसान क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल अमरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रार्थना कर रहे छात्र-छात्राओं को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर रोकने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्कूल में प्रार्थना बंद करानी पड़ी। घटना को लेकर आज शनिवार सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। कार्रवाई का इंतजार है।