झालरापाटन: झालरापाटन पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा, 7 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक किया बरामद
झालरापाटन पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुल 7 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झालरापाटन थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम झालावाड़ ने गश्त के दौरान ग्रोथ सेंटर चौराहा, झालरापाटन से अभियुक्त सज्जू उर्फ शाकिर को पकड़ा।