शाहजहांपुर: राजधानी बेसन कंपनी की शिकायत पर दाल मिल में छापा, तीन घंटे तक चली जांच
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल स्थित एक दाल मिल पर मंगलवार दोपहर राजधानी बेसन कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ छापेमारी की। कंपनी को शिकायत मिली थी कि उनके ब्रांड के नाम से कथित रूप से नकली बेसन तैयार कर पैकिंग की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मिल का गेट बंद कर कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए और उनसे पूछताछ की गई।