कटिहार: मनिया में ई-रिक्शा की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, परिजन घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए
गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे एक युवक को घायल अवस्था में सदर अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे थे। सड़क हादसे में युवक घायल हुआ था। घायल पुलिस उरांव के परिजन ने बताया कि युवक काम पर गया हुआ था और काम समाप्त कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ई रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक के पैर पर काफी गंभीर चोट लगी।