सिकंदरा: सिकंदरा में अवैध बालू पर कार्रवाई, पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त; चालक फरार
सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह गांव के समीप पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे के करीब अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर जांच अभियान चलाया गया, जिसमें ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदा मिला। पुलिस के पहुंचते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर को थाना लाकर जब्त कर लिया गया है।