पिड़ावा: बांसखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सड़क पर खड़ी ट्राली से टकराने से हुआ हादसा
बांसखेड़ी गांव के पास शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि में बाइक सवार दो युवक रोड़ पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।एएसआई शेर सिंह ने बताया कि बांसखेड़ी निवासी भरत सिंह व ढाबलाभोज का रहने वाला दुर्गालाल बीती रात बाइक पर सवार होकर पिड़ावा से उनके गांव जाते समय हादसा हुआ।