सहारनपुर: मुख्यमंत्री के आगमन पर शिक्षक नेता को किया गया नजरबंद, बोले- पुरानी निजी स्कूलों पर नए मानक लागू नहीं होने देंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर शिक्षक नेता डॉ. अशोक मलिक को भगवती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पुलिस की नज़रबंदी में रखा गया। डॉ. अशोक मलिक ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे कहा कि सरकार द्वारा पुरानी (25–50 वर्ष) गली-मोहल्ले की निजी स्कूलों पर नेशनल बिल्डिंग कोड और नए कमरों के मानक थोपना गलत है।