वाराणसी में नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन को उमड़े भक्त
Sadar, Varanasi | Apr 10, 2024 वाराणसि में नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। ब्रह्माघाट स्थित देवी के मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लाइन लगी है। देवी अपने भक्तों को यश-कीर्त और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वहीं मनुष्य को सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्त कर देती हैं। नवरात्र के दूसरे दिन देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन-पूजन का विधान है।