बरेली: देवरानी ने जेठ पर छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप, एसएसपी बरेली से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार की
बरेली का बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपने जेठ , जेठानी और उनके बच्चों पर मारपीट, गाली-गलौज, उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि परिवार के लोग लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और घर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत के अनुसार, 25 जून 2026 को विवाद के दौरान जेठ ने कथित रूप से उस