बरेली: बरेली में नकली अंडों पर बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी में रेस्टोरेंट से जब्त किए गए सैंपल
बरेली में नकली अंडों की शिकायत पर 11-12 अप्रैल को खाद्य विभाग ने कई दुकानों पर छापेमारी की, लेकिन कहीं भी नकली अंडे नहीं मिले। वहीं पुराना रोडवेज स्थित त्यागी रेस्टोरेंट से वनस्पति और समोसे के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी। प्रशासन ने मिलावटखोरों पर सख्ती जारी रखने की बात कही।