रामपुर: पनवडिया के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सब्जी वाले युवक की हुई मौत, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया
Rampur, Rampur | Sep 22, 2024 कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के पनबडिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक बाइक सवार सब्जी वाले को टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है ट्रक चालक से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।