फतेेहपुर: अभिभावक ध्यान दें! कल से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 साल तक के हर बच्चे को जरूर पिलाएं दो बूंद जिंदगी की
बाराबंकी के फतेहपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान शुरू होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह विशेष अभियान 4 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी।