बहरोड़: बहरोड में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर एनसीसी की छात्राओं ने वीर जवानों को किया नमन
Behror, Alwar | May 9, 2026 बहरोड़ स्थित श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में शनिवार दोपहर 12 बजे ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी छात्राओं ने भारतीय सेना के साहस, पराक्रम और वीरता को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर कैडेट्स ने पहलगांव आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।