कुम्भराज: कुंभराज में बदला मौसम: तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
Kumbhraj, Guna | May 2, 2026 गुना जिले में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम ठंडा और गर्म बना हुआ है। 2 मई को सुबह से तेज धूप के साथ गर्मी थी दोपहर 1:00 बजे के लगभग मौसम बदला, 1:30 बजे कुंभराज मृगवास और आसपास के इलाके में तेज आंधी चली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। गर्मी में बारिश से लोगों को ठंड का एहसास हुआ राहत मिली। वहीं मूंग की फसल में किसानों ने बारिश को अमृत बताया।